किसी के घर का चिराग न बुझे, किसी की सांसें न थमें। जन्मदिन की खुशियों को बनाया जिंदगी बचाने का जरिया। रणजीत सिंह रावत के समर्थकों ने रक्तदान कर पेश की मिसाल। 

Advertisements

किसी के घर का चिराग न बुझे, किसी की सांसें न थमें। जन्मदिन की खुशियों को बनाया जिंदगी बचाने का जरिया। रणजीत सिंह रावत के समर्थकों ने रक्तदान कर पेश की मिसाल। 

                   सलीम अहमद साहिल

 

Advertisements

जनहित के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी आवाज बुलंद करने और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता रणजीत सिंह रावत अपने बेबाक अंदाज और जनसरोकारों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। रामनगर की जनता के हितों के लिए पिछले दस वर्षों से लगातार संघर्षरत रणजीत सिंह रावत के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने सेवा और मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने जन्मदिन के इस आयोजन को एक नेक सामाजिक पहल में बदल दिया। दरअसल, अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों के परिजन जब रक्त की एक-एक बूंद के इंतजाम के लिए दर-दर भटकते हैं। ब्लड बैंक से लेकर परिचितों तक मदद की गुहार लगाते हैं और इस उम्मीद में रहते हैं कि कोई फरिश्ता बनकर आए और उनके अपनों की जिंदगी बचाने के लिए रक्त उपलब्ध करा दे तब रक्तदान करने वाले लोग किसी फरिश्ते से कम नहीं होते। ऐसे ही जरूरतमंदों की मुश्किलें आसान करने और संकट की घड़ी में किसी परिवार के लिए जीवन की उम्मीद बनने के उद्देश्य से रणजीत सिंह रावत के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय संदेश दिया। जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाने के साथ यदि किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का संकल्प भी लिया जाए, तो इससे बेहतर उत्सव की मिसाल शायद ही कोई हो।

 

 

मंगलवार को पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केक काटकर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी भुवन पांडे, सतेस्वरी रावत, बीना रावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, अनिल अग्रवाल खुलासा, एड दीप्ति भारद्वाज, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष भीमताल देवेंद्र चनोतिया, मीमांशा आर्य, नरेश कालिया, अतुल अग्रवाल, डॉ. जफर सैफी, विनय पडलिया, सभासद विक्रम भट्ट, महेन्द्र प्रताप बिष्ट, गिरीश बिष्ट, जावेद खान, एड. मो हासिम, एड फेजुल हक़, देवेंद्र चंदौला, जयपाल कड़ाकोटि, सुमित शर्मा, चाँद खान, गोपाल रावत, अंकुश अग्रवाल, मुकेश मेहरा, वीरेन्द्र तिवारी, महेश पाण्डेय, प्रेम जैन, धीरज उपाध्याय, मोईन खान, गिरीश बिष्ट, कमल फुलारा, भास्कर चमियाल, प्रखर पाण्डेय, राजू आर्य, मनोज गोस्वामी, ललित आर्य, देव बिष्ट, आनंद कुमार, पंकज सुयाल, अक्षत तिवारी, मो अज़ीम, प्रशांत पाण्डेय, प्रदीप कुमार, विकास कुमार, टिका सिंह रोतेला, गोपाल सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »