रेंजर ने बरामद किया सांभर का मांस, आरोपी फरार

Advertisements

रेंजर ने बरामद किया सांभर का मांस, आरोपी फरार

समीर सलमानी 

बाजपुर :  उधम सिंह नगर जनपद में वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बन्नाखेड़ा वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर कपिल के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी के घर से करीब चार किलो सांभर का मांस बरामद किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।

Advertisements

 

मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने शनिवार को गांव खुशहालपुर निवासी शीतल उर्फ तीतर के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से करीब चार किलो सांभर का मांस पॉलिथीन की तीन थैलियों में बरामद किया गया। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर कपिल ने बताया कि वह अपने क्षेत्र में लगातार लकड़ी तस्करों और मांस तस्करों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे मांस तस्करी पर लगाम लगाने में सफलता मिली है।

 

वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

टीम में शामिल रहे: वन दरोगा सुरेश चंद्र तिवारी, सौरभ, मोनू और दीपक नेगी।

 

इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और विभाग ने साफ किया है कि जंगलों और वन्यजीवों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *