रामनगर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: “वोट चोर गद्दी छोड़, पेपर चोर गद्दी छोड़

Advertisements

रामनगर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: “वोट चोर गद्दी छोड़, पेपर चोर गद्दी छोड़

रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में “वोट चोर गद्दी छोड़, पेपर चोर गद्दी छोड़” और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूची में हेराफेरी के सबूतों को जनता तक पहुंचाने के अभियान के तहत आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और UKSSSC पेपर लीक मामले में न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

विरोध प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर घासमंडी, नगर पालिका रोड, मुख्य बाजार की सभी गलियों, कोसी रोड, रानीखेत रोड होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर के पास से गुजरकर पुनः कांग्रेस कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतंत्र की हत्या कर रही है और आम जनता के मताधिकार की चोरी के साथ-साथ UKSSSC पेपर लीक जैसे घोटालों के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सत्ता में बने रहना चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लोकतंत्र और न्याय की इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा।

Advertisements

नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा, “वोट हमारा अधिकार है। एक वोट से प्रधानमंत्री चुना जाता है और एक वोट से ही अहंकारी सत्ता को हटाया जा सकता है। UKSSSC पेपर लीक मामले ने उत्तराखंड के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है, और हम इसके खिलाफ चुप नहीं रहेंगे।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से मतदाता सूची में हेराफेरी और UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी एकजुटता और आक्रोश को दर्शाया, साथ ही लोकतंत्र और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रणजीत रावत ने रामनगर महाविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र संघ सचिव मनीष जोशी को फूल माला पहनाकर कांग्रेस परिवार में शामिल किया। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललित उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस रामनगर उषा जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस मालधन पुष्पा देवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री बीना रावत, सतेश्वरी रावत, ममता आर्य, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, कांग्रेसी नेता भुवन चंद्र पांडे, गिरधारी लाल, महेन्द्र लाल आर्य, राजू छिमवाल, ललित जोशी, मनोज चंदौला, बिट्टू राणा, बाबर खान, लीलाधर जोशी, राजेंद्र बिष्ट, शेर खान, रमेश जोशी, शाहिद हुसैन, मुकुल नेगी,  गुरदीप सिंह, ओमप्रकाश हरिवंशी, महिपाल नेगी, रमेश पंडित, एड फेजुल हक़, मोहम्मद इकबाल, फारुख खान, राजू आर्य, गोपाल पांडे, डूंगर सिंह कनवाल, पंकज सुयाल, देबू बिष्ट, ओम प्रकाश पड़लिया, पंकज बिष्ट, राजेश नेगी, मोइन खान, सभासद मोहम्मद अजमल, भोपाल राम, अक्षत तिवारी, महेश पाण्डेय, चाँद खान, धीरज उपाध्याय, कैलाश त्रिपाठी, जीवन बिष्ट, कन्नू जोशी, कमल नेगी, उमाकांत ध्यानी, दौलत कटारिया, नंदू सती, बबन सिंह, दीपक मशीह, नजाकत अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *