नैनीताल पुलिस ने भव्य रैतिक परेड के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस। डी.एस.ए. मैदान मल्लीताल में दिखा अनुशासन, शौर्य, जोश और देशभक्ति का अद्भुत संगम।

Advertisements

नैनीताल पुलिस ने भव्य रैतिक परेड के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस। डी.एस.ए. मैदान मल्लीताल में दिखा अनुशासन, शौर्य, जोश और देशभक्ति का अद्भुत संगम।

                      सलीम अहमद साहिल

 

Advertisements

भारतीय गणराज्य के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को नैनीताल पुलिस द्वारा डी.एस.ए. मैदान, मल्लीताल में भव्य एवं दिव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुसज्जित सशस्त्र पुलिस परेड से हुई, जिसकी सलामी एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा ली गई। इसके पश्चात जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल द्वारा भी परेड की सलामी ली गई।

 

 

मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के आगमन पर अलाइमेंट पर खड़ी सशस्त्र परेड द्वारा सलामी दी गई। इसके उपरांत ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और गणतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा एसएसपी नैनीताल एवं प्रथम परेड कमांडर रविकांत सेमवाल (क्षेत्राधिकारी नैनीताल) के साथ निरीक्षण वाहन से संपूर्ण पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सधे हुए कदमों और आत्मविश्वास से भरपूर जवानों की टोलियों ने मंच से गुजरते हुए राष्ट्रसेवा और गणतंत्र की रक्षा का प्रण लिया।

 

खुले आसमान के नीचे तीन-तीन के कॉलम में सुसज्जित सशस्त्र परेड ऐसी प्रतीत हो रही थी मानो राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंग जीवंत रूप में मैदान पर उतर आए हों।

परेड में यातायात पुलिस, सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, आईआरबी-1, महिला नागरिक पुलिस, 31वीं वाहिनी पीएसी, अग्निशमन सेवा सहित कुल 07 टोलियों ने भाग लिया।

 

इसके साथ ही चीता मोबाइल पुलिस, सीपीयू, फायर सर्विस यूनिट, बम डिस्पोजल यूनिट, डॉग स्क्वाड, इंटरसेप्टर वाहन, सिटी/हाइवे पेट्रोल वाहन, फॉरेंसिक वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तथा पुलिस संचार वाहनों ने भी परेड में भाग लेकर राष्ट्रध्वज एवं मंचासीन अतिथियों का अभिवादन किया।

31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति धुनों ने पूरे मैदान को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

जनपद के विभिन्न विभागों, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, कमांडिंग ऑफिसर केलखान प्रदीप अधिकारी, सीडीओ अरविंद पांडे की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, एसपी/क्षेत्राधिकारी भवाली दीपशिखा अग्रवाल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

परेड की रूपरेखा एवं संचालन में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह और निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

परेड के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्राफिक एरा भीमताल, आर्डन पब्लिक स्कूल लामाचौड़, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, एसकेएम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, सेंट एंथोनीस कॉन्वेंट स्कूल ज्योलीकोट, कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान मंच खुर्पाताल, हर्मन माइनर स्कूल भीमताल सहित विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

 

 

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर)

रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल (विशिष्ट कार्य हेतु)

मुन्नी देवी लोहनी, महिला आरक्षी (सेवा के आधार पर)

एसएसपी नैनीताल द्वारा सम्मानित 53 अधिकारी/कर्मचारी

देवेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र शर्मा, हरीश चन्द्र पंत, मनोज कुमार, चन्द्रशेखर कन्याल, रमेश सिंह, हेम चन्द्र सती, धर्मेन्द्र कुमार, हरीश फर्त्याल, जगत भंडारी, आनन्द मोहन पंत, सुरेश कुमार सिंह, राम सिंह सीपाल, सन्त कुमार सिंह, कमला रावत, ललित चन्द्र जोशी, प्रेम कुमार, कमला गोस्वामी, हेमा ऐठानी, चन्दन सिंह, महिप किशोर, प्रकाश चन्द्र काण्डपाल, अनुज शर्मा, जय प्रकाश आर्या, इशरार नबी, गोपाल राम, गीता रिंगवाल, गोविंदी टम्टा, खीमानंद, चन्द्रशेखर पांडे, विनीता, सुन्दर सिंह नेगी, स्वरूप सिंह, चम्पा वर्मा, मुन्नी देवी लोहनी, अमित कुमार, जसकरन, भानु प्रताप ओली, राम सिंह, कुलदीप सिंह राना, अशोक सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह मेहरा, दिनेश नगरकोटी, नरेन्द्र मटियाल, गुलशन गिरी, कमल मेहता, नरेन्द्र सिंह अधिकारी, प्रकाश चन्द्र, विक्की कुमार, अविनेश, सूरज सिंह बिष्ट, चन्दन राम।

 

 

 

कार्यक्रम के अंत में एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, आम जनता एवं मीडिया कर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

जनपद के सभी थाना, चौकी, फायर स्टेशन एवं पुलिस इकाइयों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा सभी पुलिस कर्मियों द्वारा शपथ ग्रहण किया गया।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *