जेल ब्रेक कांड में सीनियर जेल अधीक्षक समेत पूरी टीम पर गिरी गाज, वहीं कृष्णानंद पैलेस में नारी शक्ति ने फहराया तिरंगा
रूबी सोनी
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या आज दो बड़ी खबरों के केंद्र में रही। पहली खबर जेल सुरक्षा में हुई बड़ी चूक की है, जहाँ फैजाबाद जेल से दो कैदियों के फरार होने के बाद शासन ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में सीनियर जेल अधीक्षक, जेलर और डिप्टी जेलर को सस्पेंड कर दिया गया है, साथ ही एक हेड वार्डर और तीन वार्डरों पर भी निलंबन की गाज गिरी है।
जेलर उदय मिश्र का विवादित बयान और सुरक्षा में सेंध विभाग को भारी पड़ी है। दूसरी ओर, प्रमोदवन स्थित कृष्णानंद पैलेस में गणतंत्र दिवस का भव्य उत्सव मनाया गया। कृष्णानंद फाउंडेशन ई-रिक्शा यूनियन और महिला संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने हिस्सा लेकर राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण पेश किया। पूर्व पार्षद मुकुंद माधव त्रिपाठी और विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर देश की एकता का संकल्प लिया गया। जहाँ एक तरफ प्रशासन जेल की खामियों को सुधारने में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ कृष्णानंद फाउंडेशन के इस आयोजन ने अयोध्या को देशभक्ति के गौरव से सराबोर कर दिया