लालकुआँ में सार्वजनिक ठिकानों पर जाम छलकाने वालों की खैर नहीं, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

Advertisements

लालकुआँ में सार्वजनिक ठिकानों पर जाम छलकाने वालों की खैर नहीं, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

मुकेश कुमार

लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के भीतर होटल और ढाबों में सरेआम ग्राहकों को शराब परोसने वाले संचालकों पर अब पुलिस का डंडा चलना शुरू हो गया है। कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए साफ कर दिया है

Advertisements

 

कि किसी भी सूरत में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या पिलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी कड़ी में सोमवार शाम को पुलिस ने होटलों, ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले तत्वों को आड़े हाथों लिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से होटल संचालकों और शराबियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इस व्यापक अभियान के दौरान बिन्दुखत्ता स्थित काररोड, वीआईपी गेट, ट्रांसपोर्ट नगर और हल्दूचौड़ जैसे संवेदनशील इलाकों में सघन छापेमारी की गई। कोतवाल बृजमोहन राणा के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर हंगामा कर रहे 10 लोगों को दबोचा गया, जिनके खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए करीब 3 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने व्यापारियों को दो-टूक लहजे में हिदायत दी है कि नगर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में किसी भी होटल या ढाबे में शराब पिलाते हुए पकड़ा गया, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस छापेमारी दल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, कांस्टेबल चन्द्रशेखर मल्होत्रा, आनन्दपूरी और कमल बिष्ट समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *