कलेक्ट्रेट में कमिश्नर के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, लंबित मामलों पर सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश

Advertisements

कलेक्ट्रेट में कमिश्नर के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, लंबित मामलों पर सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली: आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट में उस समय कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस औचक निरीक्षण में कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और लंबित फाइलों की बारीकी से जांच की गई।

Advertisements

 

 

जानकारी के मुताबिक निरीक्षण के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जो लंबे समय से फाइलों में दबे हुए थे और जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

 

 

उन्होंने साफ निर्देश दिए कि आम जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और अनावश्यक रूप से लंबित फाइलों को तत्काल निस्तारित किया जाए।

 

साथ ही कार्यालयों में साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। मंडलायुक्त ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही या देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों में कामकाज को लेकर हलचल तेज हो गई है और लंबित मामलों को जल्द निपटाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *