फैकल्टी क्रिकेट लीग का भव्य समापन, फार्मेसी किंग्स बनी चैंपियन, BIU फैकल्टी की नाइट लीग में 8 टीमों की भागीदारी, खेल भावना और उत्साह के बीच हुआ शानदार समापन
शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश
बरेली : श्री के. कुमार एडवोकेट मेमोरियल नाइट क्रिकेट लीग का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।
टूर्नामेंट की विशेष बात यह रही कि सभी खिलाड़ी Bareilly International University (BIU) के फैकल्टी सदस्य थे, जिससे आयोजन को अलग पहचान मिली। सेमीफाइनल में आयुर्वेदिक स्पार्टन्स, RMCH टाइगर, अशोक किरण राइज़र और फार्मेसी किंग्स ने जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला आयुर्वेदिक स्पार्टन्स और फार्मेसी किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें फार्मेसी किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में डॉ. आदित्य को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, डॉ. अरुण को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, डॉ. इरफान को सर्वश्रेष्ठ फील्डर, वैभव को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और डॉ. फैज़ शम्सी को सर्वश्रेष्ठ प्रवक्ता चुना गया।
वहीं कार्यक्रम रहे मुख्य अतिथि डॉ. लईक अंसारी ने खेलों को अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व का सशक्त माध्यम बताया। प्राचार्य डॉ. राजनीश पठानिया सहित अन्य वक्ताओं ने इस तरह के आयोजनों को संस्थान में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सहयोग बढ़ाने वाला बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न फैकल्टी सदस्यों की उपस्थिति रही और आयोजन को सफल बनाने में कार्यसमिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



