रामनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, ऑपरेशन प्रहार में वारंटी गिरफ्तार।
सलीम अहमद साहिल
न्यायलय से फरार चल रहे अपराधियों पर रामनगर पुलिस अपना सिंकजा कस्ती नजर आ रही कानून की आँखों मे धूल झोकने की कोशिश करने वाले वारंटीयो को गरेवान से खींच कर खाकी न्यायलय मे खड़ा कर रही है खाकी की इस कार्रवाई से अपराधियों में भय माहौल देखने को मिल रहा है
एसएसपी नैनीताल के सख़्त निर्देशों पर चल रहा ऑपरेशन प्रहार अब फरार वारंटियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। रामनगर पुलिस लगातार ऐसे आरोपियों पर शिकंजा कसती नजर आ रही है जो लंबे समय से कानून की आँखों में धूल झोंककर न्यायलय से फरार चल रहे है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में रामनगर क्षेत्र में अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 03.05.26 को रामनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी।
पुलिस टीम ने थाना रामनगर क्षेत्र से वारंटी सुरेन्द्र पाल सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी थारी पीरुमदारा रामनगर नैनीताल, उम्र 44 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया। उक्त वारंटी फौ0वाद सं0 797/21 धारा 435/109 भादवि से संबंधित था और लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
रामनगर पुलिस का यह सख़्त रुख साफ संकेत दे रहा है कि अब फरार वारंटियों के लिए बच निकलना आसान नहीं है। कानून से भागने वालों को खाकी उनके ठिकानो से खींचकर न्यायालय तक लायगी “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हो रही लगातार कार्रवाइयों से वारंटीयो मे भय का माहौल साफ तौर पर देखा जा सकता है, और यही पुलिस की इस मुहिम की सबसे बड़ी कामयाबी है।
पुलिस टीम में अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी व कानि0 विक्रम कुमार शामिल रहे।



