रामनगर में लूट और जवाब उससे भी ज्यादा तेज रामनगर पुलिस का सटीक वार, 3 लुटेरे गिरफ्तार

Advertisements

रामनगर में लूट और जवाब उससे भी ज्यादा तेज रामनगर पुलिस का सटीक वार, 3 लुटेरे गिरफ्तार

सलीम अहमद साहिल 

रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने शायद सोचा था कि डर बनाकर निकल जाएंगे। लेकिन लुटेरे ये भूल गए की ये रामनगर पुलिस है। यहां वारदात करके बचाना नामुमकिन है

Advertisements

 

29 अप्रैल 2026 की शाम

सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, अपने पुत्र के साथ UK18N-7913 से घर लौट रहे थे। रास्ते में दो स्कूटी सवारों ने पीछा किया गाड़ी रुकवाई और कुछ ही सेकंड में हालात बदल गए।

 

चार बदमाश हाथ में तमंचा मारपीट और फिर ₹10,000 नकद व मोबाइल फोन लूटकर फरार।

 

वारदात तेज थी लेकिन पुलिस की प्रतिक्रिया उससे भी तेज निकली।

 

थाना रामनगर में FIR संख्या 128/26 धारा 115/309(4)/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज होते ही मामला सीधे एक्शन मोड में चला गया। यह सिर्फ एक केस नहीं रहा यह चुनौती बन गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी.सी की स्पष्ट अल्टीमेटम जुर्म किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।

इसी नीति पर चलते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन में स्पेशल टीम बनाई गई।

 

जमीन पर कमान संभाली—पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार ने।

इसके बाद शुरू हुआ असली खेल…

सुरागरसी,पतारसी, लगातार दबाव पुलिस ने बदमाशों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। और फिर

सिर्फ तीन दिन मे 2 मई 2026… आमपोखरा रेंज…

तीन लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में थे।

 

गिरफ्तार अभियुक्त:

 

1. आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21 वर्ष), निवासी: देवीपुर, मालधन चौड़, रामनगर

2. अनिल बिष्ट (22 वर्ष), निवासी: मटकोट, थाना चौखटिया, जनपद अल्मोड़ा (वर्तमान पता: वीर भूमि कॉलोनी, मानपुर रोड, काशीपुर)

3. प्रिंस कुमार (18 वर्ष), निवासी: मालधन नं. 7, रामनगर

 

बरामदगी ने पूरी कहानी खुद बता दी:

● 03 अवैध तमंचे (315 बोर)

● घटना में प्रयुक्त स्कूटी

● ₹7200 नकद

 

तीनों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

 

लेकिन यह कहानी सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है।

यह उस बदलते सिस्टम की तस्वीर है, जहां पुलिस इंतजार नहीं करती सीधा एक्शन लेती है।

जहां प्लानिंग तेज है मूवमेंट सटीक है और रिजल्ट तय है

मंजुनाथ टी.सी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस और जमीनी स्तर पर रामनगर पुलिस की सटीक रणनीति और कार्यशैली अब साफ संदेश दे रही है। रामनगर में अपराध करना आसान नहीं है और बचना अब नामुमकिन है।

 

पुलिस टीम:

उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह बिष्ट

अ0उ0नि0 प्रेम बल्लभ जोशी

कानि0 विनीत चौहान

कानि0 कविन्द्र सिंह

कानि0 प्रयाग कुमार

कानि0 मेघा चन्द्र

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *