UP Kidnapping Case: ‘अरे आप यहां कैसे?’… मामा ने प्यार से बुलाया और भांजे को कर लिया किडनैप, 10 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

UP Kidnapping Case: ‘अरे आप यहां कैसे?’... मामा ने प्यार से बुलाया और भांजे को कर लिया किडनैप, 10 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप
Advertisements

UP Kidnapping Case: ‘अरे आप यहां कैसे?’… मामा ने प्यार से बुलाया और भांजे को कर लिया किडनैप, 10 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

Banda Kidnapping News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मामा पर बच्चे को सबसे ज्यादा भरोसा था, उसी ने मासूम को अगवा कर लिया। कहानी की शुरुआत सिर्फ एक लाइन से हुई— “अरे आप यहां कैसे?” और कुछ ही मिनटों में वह बातचीत अपहरण की खौफनाक वारदात में बदल गई।

स्कूल से लौट रहे मासूम को मामा ने ऐसे फंसाया

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी व्यापारी अनिल कुमार का इकलौता बेटा हर्षित (10) स्कूल से घर लौट रहा था। तभी उसके मामा रामजी काली कार लेकर पहुंचे।

हर्षित ने पुलिस को बताया कि उसने मामा को देखकर कहा, “अरे आप यहां कैसे?” इस पर रामजी ने मुस्कुराते हुए कहा, “आओ बैठो, तुम्हें ही लेने आए हैं, घर चलना है।” रिश्ते पर भरोसा कर हर्षित कार में बैठ गया और यहीं से शुरू हुई UP Kidnapping Case की सनसनीखेज कहानी।

Advertisements

रास्ते भर बहलाते रहे, नमकीन और कोल्डड्रिंक भी दी

हर्षित ने बताया कि रास्ते भर मामा उसे घुमाने की बात कहकर बहलाते रहे। उसे नमकीन और कोल्डड्रिंक भी दी गई। कार में मामा आगे बैठे थे जबकि उनका एक साथी पीछे बच्चे के साथ बैठा था।

जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिवार में हड़कंप मच गया। इसी बीच आरोपी ने परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांग ली।

मां को आया फोन, पुलिस का शक गहराया

हर्षित की मां रश्मि ने पुलिस को बताया कि कई महीनों बाद उसके भाई रामजी का फोन आया था। उसने हालचाल पूछा और फिर पूछा कि हर्षित स्कूल गया है या नहीं। इसके बाद फोन काट दिया गया।

यहीं से पुलिस को शक हो गया कि अपहरण में कोई करीबी शामिल है। बच्चे के दोस्त ने भी पुष्टि की कि हर्षित अपने मामा के साथ कार में बैठकर गया था।

Bundelkhand Expressway से Rohtak तक पीछा करती रही पुलिस

अपहरणकर्ता काली कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बबेरू से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते रोहतक पहुंच गए। पुलिस ने टोल प्लाजा के CCTV फुटेज खंगाले।

पहले टोल पर कार तो दिखी लेकिन चेहरा साफ नहीं दिखा। दूसरे टोल प्लाजा पर लगे कैमरों में हर्षित, उसका मामा और दो साथी साफ दिखाई दिए। पुलिस ने Fastag के जरिए कार का असली नंबर ट्रेस किया, जो दिल्ली का निकला।

वीडियो कॉल ने खोला राज, होटल में छिपे थे आरोपी

इस बीच आरोपी रामजी ने अपनी बहन को फोन कर कहा कि हर्षित “गलत लोगों” के हाथ लग गया है और 10 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। परिवार ने बच्चे का वीडियो मांगा तो रामजी ने हर्षित का वीडियो भेज दिया जिसमें वह कमरे में बैठा कोल्डड्रिंक पी रहा था।

वीडियो देखकर पुलिस को साफ हो गया कि बच्चा किसी होटल में है। इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रोहतक पहुंचकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। जिस मामा पर बच्चा आंख बंद कर भरोसा करता था, उसी ने पैसों के लालच में अपहरण की साजिश रच डाली। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

https://www.thegreatnews.in/?p=39308&preview=true

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *