सहारनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्भवती भाभी की हत्या के बाद फावड़ा लेकर खड़ा रहा देवर, इलाके में दहशत

सहारनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्भवती भाभी की हत्या के बाद फावड़ा लेकर खड़ा रहा देवर, इलाके में दहशत
Advertisements

सहारनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: गर्भवती भाभी की हत्या के बाद फावड़ा लेकर खड़ा रहा देवर, इलाके में दहशत

उत्तर प्रदेश के Saharanpur जिले के नानौता कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम विवाह से नाराज एक युवक ने अपनी गर्भवती भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी करीब एक घंटे तक हाथ में फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा और किसी को भी अंदर आने नहीं दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

प्रेम विवाह बना खूनी विवाद की वजह

जानकारी के मुताबिक नानौता की नाइयों वाली गली निवासी 23 वर्षीय सना नाज ने कुछ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले सलमान राव से प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग बिरादरी से थे और शादी के बाद से परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि सलमान का भाई आमिर इस रिश्ते से बेहद नाराज रहता था।

रविवार रात करीब आठ बजे सना घर में अकेली थी। इसी दौरान देवर आमिर से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आमिर ने फावड़ा और धारदार हथियार से सना पर हमला कर दिया। हमले में गर्भवती सना की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

गले पर कट के निशान, पेट जला होने का आरोप

मृतका के परिजनों ने हत्या को सुनियोजित साजिश बताया है। सना की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के गले पर गहरे कट के निशान थे और पेट का कुछ हिस्सा जला हुआ था। वहीं पिता आशिक ने आरोप लगाया कि इस हत्या में पूरा ससुराल पक्ष शामिल हो सकता है।

परिजनों का कहना है कि घटना के समय सास और ननद पहले से घर से गायब थीं, जबकि पति सलमान थाने पहुंच गया था। परिवार का आरोप है कि आरोपी देवर को आगे कर बाकी लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

एक घंटे तक शव के पास खड़ा रहा आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी आमिर हाथ में फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा। वह इतना आक्रामक था कि आसपास मौजूद लोग दूर से ही तमाशा देखते रहे। यहां तक कि पुलिस भी कुछ समय तक घर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।

करीब एक घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पूर्व चेयरमैन अफजाल खान के भाई निसार खान ने साहस दिखाकर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान निसार खान के हाथ में फावड़ा लगने से हल्की चोट भी आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

सात महीने पहले घर से भागकर की थी शादी

बताया जा रहा है कि सना और सलमान के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। करीब सात महीने पहले दोनों घर से भागकर थाने पहुंचे थे और पुलिस से सुरक्षा व विवाह कराने की मांग की थी। बाद में दोनों परिवारों को बुलाकर समझौता कराया गया और सना को सलमान के साथ भेज दिया गया था। शादी के बाद से सना का मायके आना-जाना लगभग बंद हो गया था।

कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार आरोपी आमिर चंडीगढ़ में फल बेचने का काम करता है। फिलहाल पति सलमान और आरोपी देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रेम विवाह, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि सना चार से पांच महीने की गर्भवती थी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में गुस्सा और भय का माहौल बना हुआ है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *