Sanjay Dutt की ‘आखिरी सवाल’ पर बवाल: क्या विवादों के सहारे हिट होना चाहते हैं ‘खलनायक’?
संजय दत्त, जो कभी बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ माने जाते थे, आज अपनी साख बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक समय था जब फैंस उनकी एक झलक के लिए दीवाने थे, लेकिन आज आलम यह है कि दर्शकों ने उनकी फिल्मों से दूरी बना ली है। पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘द भूतनी’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और अब ‘केडी: द डेविल’ का हश्र भी वैसा ही होता दिख रहा है। हालांकि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में हिट रहीं, लेकिन कड़वा सच यह है कि इनमें संजू बाबा का सहारा सिर्फ एक साइड रोल तक सीमित था। क्या अब वह दौर खत्म हो गया है जब संजय दत्त अकेले दम पर फिल्म हिट करा सकते थे?
लगातार मिल रही नाकामियों के बीच अब संजय दत्त फिल्म ‘आखिरी सवाल’ के जरिए मुख्य भूमिका में वापसी की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यहां भी उनकी राह आसान नहीं दिख रही। फिल्म अपनी कहानी को लेकर पहले ही विवादों के घेरे में है। आरएसएस और बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसे संवेदनशील विषयों पर आधारित इस फिल्म को लेकर जनता के बीच भारी नाराजगी और विरोध देखा जा रहा है। ट्रेलर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर संजू बाबा को घेरा जा रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या फ्लॉप फिल्मों के बोझ तले दबे संजय दत्त अब विवादों का सहारा लेकर लाइमलाइट में आना चाहते हैं? 15 मई को रिलीज होने वाली यह फिल्म उनके करियर के लिए ‘संजीवनी’ साबित होगी या उनके गिरते ग्राफ की ‘आखिरी’ कील, यह देखना दिलचस्प होगा।
#SanjayDutt #BollywoodUpdates #AkhiriSawaal #BoxOfficeFall #Controversy #SanjayDuttFans #Cinemaupdate #BollywoodNews



