मासूम बेटी ने गंगा में बहाया प्यार भरा कार्ड, प्रतीक यादव की अस्थि विसर्जन में भावुक हुआ हरिद्वार
समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगा में विसर्जित की गईं। लेकिन इस दौरान सबसे भावुक पल तब आया, जब उनकी मासूम बेटी ने अपने पिता के लिए प्यार भरा एक कार्ड गंगा में प्रवाहित किया।
बेटी के हाथ में एक छोटा-सा कार्ड था, जिस पर लिखा था ‘I Love You Papa’ और साथ में दिल का निशान बना हुआ था। जैसे ही उसने वह कार्ड अपने पिता की अस्थियों के साथ गंगा की धारा में बहाया, वीआईपी घाट पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
मां अपर्णा यादव ने बेटी को सीने से लगाया
इस भावुक पल के दौरान पत्नी अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने अपनी बेटी को पास बुलाकर सीने से लगा लिया। परिवार के सभी सदस्य बेहद गमगीन नजर आए।
अस्थि विसर्जन के दौरान बेटी ने कलश को माथे से लगाया और पिता को अंतिम विदाई दी। घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भी इस दृश्य को देखकर भर आईं।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ अस्थि विसर्जन
हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं। इस दौरान अपर्णा यादव, बेटियां प्रथमा और पद्मजा, शिवपाल यादव के सांसद बेटे आदित्य यादव समेत परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।
अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी हरिद्वार पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।
38 साल की उम्र में हुआ था निधन
प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था। वह लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव हायपरटेंशन और खून का थक्का बनने की समस्या से जूझ रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था।
राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह यादव परिवार के लिए दूसरा बड़ा दुख माना जा रहा है। राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
हरिद्वार में गंगा किनारे बेटी का ‘आई लव यू पापा’ वाला अंतिम संदेश हर कि



