एकता कपूर ने ‘मैं वापस आऊंगा’ को बताया भावनात्मक मास्टरपीस, वेदांग रैना की जमकर तारीफ
Entertainment News: फिल्ममेकर Ektaa Kapoor ने निर्देशक Imtiaz Ali की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर बड़ा रिव्यू शेयर किया है। रिलीज से पहले ही फिल्म देखने के बाद एकता कपूर ने इसे एक “इमोशनली स्ट्रॉन्ग और लंबे समय तक याद रहने वाली फिल्म” बताया है।
एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह फिल्म उनके मन में लंबे समय तक बनी रही और इसे समझने व लिखने के लिए उन्हें पूरा एक दिन लग गया। उन्होंने कहा कि ‘मैं वापस आऊंगा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसा अनुभव है, जो दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर करेगा।
फिल्म की कहानी को लेकर उन्होंने बताया कि यह विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है, जिसमें अलग-अलग पीढ़ियों की सोच, जीवन और प्रेम को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। एकता के मुताबिक, यह फिल्म अधूरे रिश्तों, अधूरी यादों और उस प्यार को छूती है जो जीवनभर साथ रहता है।
उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का संगीत A.R. Rahman द्वारा तैयार किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है। वहीं अभिनेता Diljit Dosanjh की परफॉर्मेंस को उन्होंने बेहद सधा हुआ और भावनात्मक बताया।
फिल्म के नए कलाकारों में से Vedang Raina को एकता कपूर ने “सरप्राइज पैकेज” कहा है। उन्होंने उनकी एक्टिंग की सराहना करते हुए कहा कि वेदांग ने फिल्म में शानदार प्रदर्शन किया है और दर्शकों का दिल जीतने की क्षमता रखते हैं।
इसके अलावा उन्होंने Sharvari Wagh की भी तारीफ की और कहा कि उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और इमोशनल परफॉर्मेंस बेहद प्रभावशाली है। वहीं दिग्गज अभिनेता Naseeruddin Shah को उन्होंने भारतीय सिनेमा का आइकॉन बताते हुए उनके टैलेंट को शब्दों से परे बताया।
एकता कपूर के इस रिव्यू के बाद फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।



