वैश्य समाज किसी पार्टी का बंधुआ मतदाता नहीं है – डॉ सुमंत

Advertisements

वैश्य समाज किसी पार्टी का बंधुआ मतदाता नहीं है – डॉ सुमंत

नरेंद्र त्रिपाठी रायबरेली

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को शायद उसके मूल वोट बैंक से बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि वैश्य समाज का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है जिसे एक महासम्मेलन में वैश्य नेताओं ने उजागर किया है l

Advertisements

 

रायबरेली के रिफार्म क्लब में वैश्य एकता परिषद का एक महासम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न पार्टियों में काम कर रहे वैश्य समाज के नेता एकत्रित हुए l इस महासम्मेलन को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है l

 

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता ने साफ तौर पर कहा कि समाज किसी राजनीतिक पार्टी का बद्दुआ मतदाता नहीं है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि जनसंघ के समय में उस दीपक में तेल डालने का काम वैश्य समाज ने किया ये जानते हुए की चुनाव हार जाएंगे लेकिन फिर भी समाज के लोगों ने चुनाव लड़ा लेकिन ताकि भारतीय जनता पार्टी मजबूत हो सके लेकिन जिस तरह से वर्तमान में वैश्य समाज की उपेक्षा की जा रही है इसलिए अब हम यह निर्णय कर चुके हैं कि जिस भी पार्टी के द्वारा हमें टिकट के माध्यम से सम्मान देगी हम उस पार्टी के साथ जाएंगे l

 

उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दोष देते हुए बताया कि विधान परिषद में एक भी टिकट समाज को नहीं दिया गया उत्तर प्रदेश में वैश्य बहुल विधानसभाओं में हमें उपेक्षित रखा गया इसलिए अब हमारा निर्णय है कि समाज अन्य जातियों की तरह अपना राजनीतिक हित देखेंगे फिर वो हित किसी भी पार्टी के साथ क्यों ना हो

 

महासम्मेलन में मंच में जिले के नगर पंचायत के अध्यक्ष विनोद कौशल, सरिता साहू उनके प्रतिनिधि प्रभात साहू,लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता,ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल, फतेहपुर के विधायक विकास गुप्ता सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे l

 

परिषद के राष्ट्रीय महासचिव इं. विजय रस्तोगी ने बताया कि इस महासम्मेलन के माध्यम से समाज इस बात का निर्णय करेगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाज की भूमिका क्या होगी l

 

महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा की सबसे ज्यादा आर्थिक रूप से देश को और समाज को मजबूत करने वाली जाति की उपेक्षा राजनीतिक पार्टियों को अब महंगी पड़ेगी क्योंकि अब समाज अपने हित के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए खुद की भूमिका को निर्धारित कर चुका है l

परिषद के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एडवोकेट

ने कहा कि जिले में आगामी चुनाव में एक अलग माहौल देखने को मिलेगा यह माहौर  राजनीतिक पार्टियों के लिए एक चौंकाने वाला माहौल होगा l

 

 

महासम्मेलन में आर बी वैश्य, फूलचंद्र अग्रहरि राजेंद्र वैश्य जिला अध्यक्ष अग्रहरि समाज, अतुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, दीपेंद्र गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर जेके गुप्ता वीरेंद्र कुमार अग्रहरी सुधीर गुप्ता, आलोक गुप्ता एडवोकेट,शिवसागर अग्रहरि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »