उपजिलाधिकारी व सी ओ ने किया महिलाओं को सिलाई मशीन वितरण,
यामीन विकट
ठाकुरद्वारा :; त्रिवेणी समूह की शुगरमिल यूनिट रानीनांगल (आसवानी) – में उप जिलाधिकारी (ठाकुरद्वारा), प्रीती सिंह, एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी, रूद्र कुमार सिंह के द्वारा महिला सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मिल के उपाध्क्ष वी० वेंकटारथनम्, महाप्रबन्धक (आसवानी) आशीष टंडन, महाप्रबन्धक (गन्ना)-टी०एस०यादव एवं उपमहाप्रबन्धक मानव संसाधन एवं प्रशासन पुष्पेन्द्र सिंह एवं समस्त मिल कर्मचारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी द्वारा सिलाई मशीन वितरण के उपरान्त महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही गयी तथा गन्ना विभाग द्वारा चलायी जा रही महिला स्वयं सहायता समूह की योजना की सराहना की तथा उपाध्यक्ष द्वारा वहाँ उपस्थित महिलाओं एवं कृषकों का अभिवादन करते हुये महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ वहाँ उपस्थित कृषकों से अपील की कि कृषक गण उन्नतिशील प्रजातियों जैसे को0-0118, को0-15023, को०लख0-14201, को0-98014 आदि की गन्ना बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करें तथा चीनी मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाये ताकि क्षेत्र खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहें।
इसी क्रम में महाप्रबन्धक (गन्ना) टी०एस०यादव ने उपस्थित महिलाओं एवं कृषकों का अभिवादन करते हुये कृषकों को बताया कि इस समय गन्नें के कैंसर कही जाने वाली रेड-रॉट बीमारी से कैसे बचा जाय तथा इसके बचाव हेतु बसंत कालीन गन्ना बुवाई में को० 0238 प्रजाति के स्थान पर उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की ही गन्ना बुवाई करने का आग्रह किया एवं अधिक उत्पादन लेने हेतु पेड़ी प्रबंधन, संस्तुत उर्वरक एवं कीटनाशक का प्रयोग करें तथा अत्यधिक बढते हुये तापमान को देखते हुये समयानुसार गन्नें की सिंचाई करते रहे।