रायबरेली में दीपावली से पहले खाद्य विभाग का कड़ा एक्शन: रसेहता में 163 किलो संदिग्ध नमकीन और तकिया बूढ़नपुर में 3.90 लाख का पान मसाला सील

Advertisements

रायबरेली में दीपावली से पहले खाद्य विभाग का कड़ा एक्शन: रसेहता में 163 किलो संदिग्ध नमकीन और तकिया बूढ़नपुर में 3.90 लाख का पान मसाला सील

नरेंद्र त्रिपाठी रायबरेली

दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए मिलावटखोरों और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अभिहित अधिकारी मानिक सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री जब्त की है। अभियान के तहत रसेहता स्थित अर्जुन सिंह के निर्माण स्थल से 163 किलोग्राम संदिग्ध नमकीन जब्त की गई, जिसकी बाजार में कीमत करीब 17,930 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही, तकिया बूढ़नपुर के सचिन किराना स्टोर पर औचक निरीक्षण करते हुए 3.90 लाख रुपये कीमत के 837 पैकेट ‘कायम पान मसाला’ को सील कर दिया गया।

Advertisements

 

 

कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने नमकीन और पान मसाले के नमूने (सैंपल) भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए हैं, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं कमियां पाए जाने पर कई अन्य दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को भी नोटिस थमाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानिक सिंह ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »