बेजुबानों की सांसों पर भारी पड़ा मुनाफे का लालच। किराया बचाने के लालच में पशुओं को बनाया पिकअप का कैदी। रामनगर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचकर कसा कानून का शिकंजा।

Advertisements

बेजुबानों की सांसों पर भारी पड़ा मुनाफे का लालच। किराया बचाने के लालच में पशुओं को बनाया पिकअप का कैदी। रामनगर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचकर कसा कानून का शिकंजा।

                 सलीम अहमद साहिल 

 

Advertisements

रामनगर में चंद पैसों का किराया बचाने और मुनाफा कमाने की हवस में बेजुबान पशुओं की जिंदगी को दांव पर लगाने वाले लोगों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई का मोर्चा खोल दिया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीरें तब सामने आती हैं, जब चंद रुपयों के लालच में पशुओं को निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक संख्या में वाहनों के भीतर ठूंस-ठूंसकर इस कदर भरा जाता है कि उनके लिए ठीक से सांस लेना और हिलना-डुलना तक मुश्किल हो जाता है। मुनाफे की इस अंधी दौड़ में बेजुबानों को जिस दर्दनाक सफर से गुजरना पड़ता है, वह सीधे तौर पर पशु क्रूरता और कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला है। हालांकि, अब ऐसे लोगों के मंसूबों पर रामनगर पुलिस का कानूनी डंडा लगातार भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि बेजुबानों पर अत्याचार कर अवैध तरीके से कमाई करने वालों को कानून के शिकंजे से बचने का मौका नहीं मिलने वाला है।

इसी क्रम में दिनांक 14 नवंबर 2026 को थाना हाजा से उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह मय हमराही पुलिस कर्मियों के रात्रि चेकिंग के दौरान क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि शक्तिनगर में मारूफ के घर के पास खड़ी दो पिकअप गाड़ियों में पशुओं को बेहद कष्टदायक और दयनीय स्थिति में रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां का नजारा देखकर पुलिस भी हरकत में आ गई। दोनों वाहनों के भीतर मवेशियों को इस कदर ठूंसकर भरा गया था कि उनके लिए सामान्य रूप से खड़ा होना और हिलना-डुलना तक मुश्किल था। पुलिस के अनुसार वाहन संख्या UK01CA-1118 से 02 भैंस और 04 भैंस के बच्चे, जबकि वाहन संख्या UK19CA-2060 से 03 भैंस, 01 बड़ा कटरा और 01 भैंस का बच्चा बरामद किया गया। यानी दोनों वाहनों में कुल 11 पशुओं को अमानवीय परिस्थितियों में बांधकर ले जाने की तैयारी थी।

मौके से दोनों पिकअप चालकों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान निजाम पुत्र मकसूद अली निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद, भोजपुर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 39 वर्ष तथा मारूफ पुत्र मोहम्मद रऊफ निवासी शक्तिनगर, श्मशान घाट के पास, गूलरघट्टी, रामनगर, जिला नैनीताल, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर FIR संख्या 362/2026 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) में मुकदमा पंजीकृत किया है। अब देखना होगा कि बेजुबानों की जिंदगी से खिलवाड़ कर चंद रुपयों का मुनाफा कमाने की मानसिकता रखने वाले ऐसे लोगों पर कानून का शिकंजा कितना प्रभावी साबित होता है। फिलहाल रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई ने पशु क्रूरता करने वालों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि बेजुबानों पर कहर बरपाकर कानून की आंखों में धूल झोंकना अब आसान नहीं होगा।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Translate »