लेटलतीफी की भेंट चढ़े स्मार्ट सिटी कार्य, नाराज़ हुए मेयर 

Advertisements

लेटलतीफी की भेंट चढ़े स्मार्ट सिटी कार्य, नाराज़ हुए मेयर

 

राजधानी में स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्य लेटलतीफी की भेंट चढ़ रहे है। शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी कार्यो को पूरा करने के लिए 30 जून 2022 की तारीख दी थी लेकिन करोना संकट का हवाला देकर परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने 1 साल की मोहलत निर्माण कार्यों के लिए मांगी थी जिसे केंद्र सरकार ने 30 जून 2023 तक कार्य पूर्ण करने की मोहलत दी थी। वहीं स्मार्ट सिटी सीईओ सोनिका का कहना है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। नोडल अधिकारियों के द्वारा निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं जब आज देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ने परेड ग्राउंड पर स्मार्ट सिटी कार्यों का निरक्षण किया तो इस दौरान उन्होंने सुस्ती से हो रहे कार्यों पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि राजधानी में स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्य धीमी गति से हो रहे है जिनको जल्द से जल्द रफ्तार दी जाए।

Advertisements
Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *