गाय के मुंह में बम फटने से उड़ा जबड़ा, गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

Advertisements

गाय के मुंह में बम फटने से उड़ा जबड़ा, गंभीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती

 

 

Advertisements

उत्तप्रदेश के कानपुर से बेहद ही शर्मनाक और दर्दनाक घटना हुई है। जहां काकादेव के नवीन नगर इलाके में एक गाय के मुंह में बम फट गया। इस हादसे में गाय का पूरा जबड़ा उड़ गया और गाय गंभीर अवस्था में घायल हो गई। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को मामले की भनक लगी। जिसके बाद अधिकारियों ने गंभीर गाय को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गाय का इलाज चल रहा है। बता दें कि गुरूवार शाम

को गाय के मुंह में बम फटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में गाय कूढ़े के ढेर के पास खाना तलाश्ने की कोशिश कर रही है कि तभी बम फट जाता है और बम फटने से गाय का पूरा जबड़ा उड़ गया। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड का कहना है कि एक गाय कूड़े के ढेर के पास गंभीर घायल अवस्था में मिली। जिसके बाद गाय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला कि गाय बम फटने से घायल हुई है लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही और सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है ताकि घटना का पता चल सकें। उन्होंने कहा कि यदि इस घटना में किसी की शरारत सामने आई तो उसके खिलाफ एक्शन लेते हुए सख्त कार्यवाई की जाएगी। वहीं डॉक्टरों का कहना है गंभीर गाय को एंटी बायोटिक के साथ ही एनेल्जेसिक दिया गया और डेक्सामेथासन इंजेक्शन भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि गाय का अस्थाई प्लास्टर किया गया है लेकिन गाय के जबड़े का ऑपरेशन भी किया जाएगा क्योंकि जबड़े का अधिकतर हिस्सा उड़ चुका है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *