मसूरी भाजपा मंडल ने मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ को बांटे करीब 500 कंबल

Advertisements

मसूरी भाजपा मंडल ने मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ को बांटे करीब 500 कंबल

 

मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इस मौके पर मसूरी भाजपा मंडल के सहयोग से मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ के सदस्यों को गर्म कंबल वितरित किए गए। मसूरी राधा कृष्ण मंदिर में मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में का शुभारंभ पूर्व मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत द्वारा संयुक्त रूप से किया। गया इस मौके पर सभी मजदूरों को कंबल वितरित किए गए जिससे कि उनको ठंड में कुछ राहत दी जा सके।

Advertisements

 

 

 

 

 

 

मसूरी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्म दिवस 31 जनवरी को था वह लगातार सेवा सप्ताह के रूप में मंत्री गणेश जोशी के जन्म दिवस मनाया जा रहा है। वह गरीब और असहाय लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। वही गरीब मजदूर लोगों को ठंड से बचाए जाने को लेकर भारी संख्या में कंबल वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ के सदस्यों को कंबल वितरित किए गए हैं जिससे कि उनको ठंड मंे राहत दी जा सके। उन्होने कहा कि जल्द मसूरी के नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड स्तर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल और स्वास्थ्य वितरित की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी लगातार गरीबों और मजदूर लोगों का विशेष ध्यान रखते हैं उनका कहना है कि मसूरी विधानसभा का उनका परिवार है और सभी लोगों की हर संभव मदद हो सके जिसके लिये वह लगातार काम करते है।

 

 

 

 

 

 

इसलिए वह अपना जन्म दिवस बड़े फाइव स्टार में ना मना कर गरीब और मजदूर लोगों के साथ मनाते हैं। मसूरी भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश से संघ के सदस्यों को कंबल वितरण करने के साथ मजदूरों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराये जाने को लेकर मसूरी में शिविर लगाये जाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था जिस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी संघ के मजदूरों को कंबल वितरित किए गए हैं। उन्होने कहा कि जल्द मसूरी में मजदूरों के हितों को देखते हुए श्रम और समाज कल्याण विभाग के द्वारा शिविर लगाया जायेगा।

 

 

 

 

https://youtube.com/shorts/7uo_Zt7ACBs?feature=share

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *