चोरी छुपे कटकर नीलाम होते हैं पेड़ सड़कों पर पकड़ी जाती है गाड़ियां

Advertisements

चोरी छुपे कटकर नीलाम होते हैं पेड़ सड़कों पर पकड़ी जाती है गाड़ियां

 

वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर एक बड़ी कार्रवाई लकड़ी माफियाओं के खिलाफ की है जहां प्रातः लगभग तीन बजे छोई रामनगर मोटर मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर रामनगर रैन्ज व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली यूकेलिप्टस प्रकाष्ठ से भरी हुई पकड़ी जिसे भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर रामनगर वन परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया टीम में देवेन्द्र सिंह रजवार वन क्षेत्राधिकारी, अरुण कुमार वन आरक्षी, ओमकार सिंह वन दरोगा, मनवर सिंह रावत वन दरोगा, अरुण कुमार वन आरक्षी प्रथम तथा जोगा सिंह पुलिस उप निरीक्षक, राजेन्द्र सिंह हैंड कांस्टेबल, एक होमगार्ड जवान आदि शामिल रहे।

Advertisements

 

 

 

 

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं के मंसूबों पर पानी तो फिरा हैं। लेकिन सोचने वाली बात है कि आखिर इतनी बड़ी तादाद में कैसे चोरी छुपे लकड़ी माफिया पेड़ों को काट लेते हैं। और ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर रवाना भी हो जाते हैं, और जिम्मेदार क्षेत्रीय रैन्ज को भनक तक नहीं लगी, बरहाल मुखबिर की सूचना पेड़ों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तो पकड़ी गई, पर्यावरण से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हुई, लेकिन वन विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारियों को ऐसी लापरवाही बरतने वाले रैन्ज, और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ़ भी कोई ठोस कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में अपना कर्तव्य जिम्मेदारी के साथ निभा सके और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने वाले माफियाओं पर पेड़ काटने से पहले ही लगाम लगा सकें।

 

 

 

 

 

इसके अलावा तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर प्रकाश चन्द्र आर्या के निर्देशन में प्रदीप कुमार धौलाखन्डी उप प्रभागीय वनाधिकारी महोदय तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के नेतृत्व में अवैध खनन में लिप्त वाहनों पर प्रशासन सख्त कार्यवाही करने में जुट गया है। जिसके अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर प्रकाश चन्द्र आर्या के निर्देशन में उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा अपरकोसी वीट से अवैध खनन में लिप्त दो पिकप पकड़े गए, जिन्हें भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पापड़ी वन परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया।

 

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *