खनन माफियाओं के खिलाफ तराई पश्चिमी वन प्रभाग का बड़ा एक्शन: डीएफओ के सख्त तेवरों से थर्राए अवैध धंधेबाज, दो ट्रैक्टर-ट्रालियां दबोचीं

Advertisements

खनन माफियाओं के खिलाफ तराई पश्चिमी वन प्रभाग का बड़ा एक्शन: डीएफओ के सख्त तेवरों से थर्राए अवैध धंधेबाज, दो ट्रैक्टर-ट्रालियां दबोचीं

अज़हर मलिक 

तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के जांबाज और ईमानदार प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) के कुशल नेतृत्व में आज वन विभाग ने खनन माफियाओं की कमर तोड़ते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। डीएफओ साहब के ‘जीरो टॉलरेंस’ विजन और उनके द्वारा समय-समय पर दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों का ही असर है कि क्षेत्र में अब कानून का खौफ साफ नजर आने लगा है; उनके मार्गदर्शन में विभाग की टीमें दिन-रात सजग हैं और माफियाओं के हर मंसूबे को नाकाम कर रही हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 05 मई 2026 को उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर/रामनगर के निर्देशन में नदी क्षेत्रों में अवैध खनन की रोकथाम के लिए गस्त कर रही वन सुरक्षा बल की टीम ने खड़ंजा पापड़ी बंद क्षेत्र में छापा मारकर अवैध खनन में लिप्त 02 ट्रैक्टर-ट्रालियों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसे देख माफियाओं में भगदड़ मच गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को अपनी अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिए पापड़ी चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया है। इस साहसिक कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वन दरोगा विपिन चंद्र पडेलिया, वन दरोगा पूरन सिंह मेवाड़ी, वन आरक्षी अजय कुमार, वन आरक्षी मनमोहन सिंह और चालक श्याम सुंदर शामिल रहे, जिन्होंने अपनी मुस्तैदी से साबित कर दिया कि डीएफओ साहब के नेतृत्व में अब प्रकृति और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की खैर नहीं है

Advertisements

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *