सत्यापन के नाम पर गरीब लोगों का उत्पीड़न, थाने का घेराव

सत्यापन के नाम पर गरीब लोगों का उत्पीड़न, थाने का घेराव
Advertisements

सत्यापन के नाम पर गरीब लोगों का उत्पीड़न, थाने का घेराव

Rudrapur News : सत्यापन के नाम पर गरीब लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आज भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने का घेराव किया। आरोप लगाया कि सत्यापन की आड़ में लोगों से बदसलूकी की जा रही है और अनावश्यक कागज मांगे जा रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में थाने पर जुटे लोगों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी जताया।

कहा, वे मजदूरी पेशा लोग हैं, दिन में मजदूरी करके ही वे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। आरोप लगाया कि सत्यापन के नाम पर पुलिसकर्मी उन्हें परेशान कर रहे हैं। अनावश्यक कागजात मांगे जा रहे हैं जिसे जुटा पाना संभव नहीं है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा, और न ही अनावश्यक कागजात मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्यापन एक प्रक्रिया है, जिसे पूरा करना जरूरी है ताकि प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे और अपराधी यहां शरण न लेने पाएं।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *