यामीन विकट
ठाकुरद्वारा : मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी स्व मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते उन्हें नमन किया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन काल में हुई अनेक बातों को याद किया। वक्ताओं ने नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा एक गरीब किसान से लेकर धरती पुत्र बनने तक के सफ़र का चित्रण किया। वक्ताओं ने कहा की नेता जी जैसा नेता ना कोई हुआ है, और ना होगा, नेता जी ने सदेव ग़रीबों किसानो मज़दूरों मज़लूमो और महिलाओं के सम्मान की लड़ाई को हमेशा मज़बूती से लड़ा है। उन्होंने अपने जीवन में कभी किसी धर्म या जाति की राजनीति नही की बल्कि हमेशा देश और प्रदेश की उन्नति के लिए काम किया है। इस दौरान मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलकर समाजवाद और लोकतन्त्र को मजबूत बनाने का निर्णय लिया।
इस मौक़े पर वीरेंद्र यादव , अख़्तर अली ख़ान एड, मनोहर यादव पूर्व प्रधान, राजवीर सिंह यादव, देवराज यादव, संजय यादव, विक्रम यादव, सुनील कश्यप, राजेन्द्र सिंह पवार , सय्यद शमीम उर्फ़ बबलू , राकेश सिंह यादव , सुखदेव सिंह, हरपाल सिंह ,राजपाल सिंह यादव पूर्व प्रधान कल्याणपुर आदि मौजूद रहे।