भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में ज़ोर शोर से उठा जेम पोर्टल से निविदाएं निरस्त करने का मामला

Advertisements

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष और भाजपा के एक बड़े नेता के बीच सेटिंग की अफवाहों को गलत बताते हुए कहा कि अनियमितताओं पर कानूनी रूप से होगी कार्यवाही। जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कार्यवाही हर हाल में होगी, मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी है।

 

Advertisements

बुधवार को हुई भाजपा नगर कार्यकर्ताओं की एक बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी द्वारा जेम पोर्टल पर आई निविदाओं को अवैधानिक रूप से निरस्त करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पालिकाध्यक्ष द्वारा और उनके कुछ समर्थकों द्वारा नगर में अफवाह फैलाई जा रही है कि भाजपा के एक बड़े नेता से सेटिंग के बाद जेम पोर्टल का मुद्दा समाप्त हो गया है ये बिल्कुल बेबुनियाद है और महज एक अफवाह है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस पूरे प्रकरण की जांच जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है और वर्तमान में विधिक कार्यवाही प्रचलित है। विज्ञप्ति में कहा गया है।

 

https://www.thegreatnews.in/uttar-pradesh/the-bike-of-the-person-who-went-to-get-flour-was-stolen/

कि पालिकाध्यक्ष द्वारा जेम पोर्टल से मनमाने ढंग से निविदाओं को निरस्त करने का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इसमें किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बताते चलें कि बुधवार को ही इस मामले में पालिका के लिपिक दीपक को सस्पेंड कर दिया गया है। यंहा ये भी बताते चलें कि उक्त लिपिक दीपक को भय दिखाकर ही पालिकाध्यक्ष ने जेम पोर्टल का पासवर्ड हासिल कर निविदाएं निरस्त कर दी थी। और मामले का खुलासा होने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पालिकाध्यक्ष को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था साथ ही कहा था कि क्यों न उनके वित्तीय अधिकार सीज कर दिए जाएं।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में नगर में व्याप्त गन्दगी और उसके कारण फैल रही बीमारियों के लिए भी पालिका प्रशासन पर निशाना साधा है। इसके अलावा नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था तथा अतिक्रमण को लेकर भी नाराज़गी जताई गई है। बैठक में पवन कुमार पुष्पद, मनोज कुमार चौहान,शिवेंद्र बन्धु गुप्ता,पीयूष अग्रवाल,उदयवीर,आदित्य कुमार,आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *