अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की दर्दनाक मौत

Advertisements

 

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा :  अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पी एम के लिए भिजवा दिया है।

Advertisements

 

मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरजननगर निवासी दीपक कुमार (24) पुत्र सुरेन्द्र चौहान उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान मदारपुर शरीफ नगर मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी।

 

शहीद दिवस पर विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

 

इस दुर्घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पँहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे नगर के सरकारी अस्पताल पंहुचाया जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फैक्ट्री कर्मी की मौत से उसके भाई देवेश,मां मनोज कुमारी,सहित सभी परिजनों का रोते बिलखते बुरा हाल है।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *