रोचक होगी हरिद्वार लोकसभा सीट जंग निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने किया लोकसभा मुख्य कार्यालय का उद्घाटन

Advertisements

हरिद्वार/राजकुमार पाल

रोचक होगी हरिद्वार लोकसभा सीट जंग निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने किया लोकसभा मुख्य कार्यालय का उद्घाटन

आगामी लोकसभा 2024 चुनाव का बिगुल अब जल्द बजने ही वाला है सभी राजनीतिक पार्टियों अपनी अपनी तैयारियो में जुटी हुई है और जनता से कई लोभ लुभाने वादे कर रही है तो वहीं कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी ताल ठोक रहे हैं हरिद्वार खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार लोकसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतर चुके हैं इनके द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर ज्वालापुर क्षेत्र में मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसमें भारी संख्या में स्थानीय निवासी भी शामिल हुए

Advertisements

 

खानपुर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का कहना है कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हरिद्वार के लोग बहुत पहले कर चुके हैं हमारे द्वारा चुनाव को लेकर मुख्य कार्यालय का उद्घाटन किया गया और जनता ने दिखा दिया कि उमेश कुमार अकेला नहीं है हरिद्वार की जनता कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ खड़ी है हम भ्रष्टाचार की लड़ाई के खिलाफ खड़े हैं इसमें हमारी जीत होगी इनका कहना है कि हरिद्वार के कई मुद्दे है भ्रष्टाचार कॉरिडोर और सबसे बड़ी लड़ाई हमारी किसानों को लेकर है इनके बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं साथ ही पेनल्टी भी लगाई जा रही है किसानों के गन्ने का पैसा सरकार और शुगर मिल दबाकर बैठी है लोकसभा 2024 के चुनाव में हमें इन्हें दिखाना है कि आम इंसान का शासन कैसा होता है

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *