नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर : नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज ऊधम सिंह नगर मुख्यालय स्थित कांगेस के चुनाव कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने वर्तमान सांसद अजय भट्ट से 08 बिंदुओं पर सीधे सवाल किया।
उन्होंने अग्निवीर योजना पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि वर्तमान समय मे वह रक्षा राज्यमंत्री भी रहे है उन्होंने कहा उनके राज्यमंत्री होते हुए अग्निवीर योजना लागू हुई। उन्होंने देश व उत्तराखंड के नोजवानो के साथ साथ चार साल की अग्निवीर योजना लागू कर उन्हें सड़क पर छोड़ दिया, युवाओ के साथ अन्याय किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद द्वारा संसदीय क्षेत्र में कुछ गांव गोद लिए मगर पहली बार फोटो खींचने के बाद उन्होंने उस गांव में कुछ नही किया।
पांच साल में 17 करोड़ो रूपये सांसद निधि में आये थे जिसमें 07 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाए है 10 करोड़ की राशि लेप्स हुई है। पयर्टन मंत्री रहते हुए उत्तराखंड में पर्यटन की विकास की कोई भी बड़ी योजना नही ला पाए है। जो उत्तराखंड के लिये दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। 05 शहरो में नवीन केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव कागजो में स्वीकृत है। इसमें एक भी केंद्रीय विद्यालय नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में नही ला सके है।