पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

Advertisements

काशीपुर ब्रेकीन

 

 पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

Advertisements

 

लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे पूर्व विधायक

 

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे गहतोड़ी

 

दून अस्पताल देहरादून में प्रात काल में हुआ निधन

 

बीजेपी संगठन में शोक की लहर

 

सीएम धामी के लिए छोड़ी थी अपनी कुर्सी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक के निधन पर किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त हुए ट्वीट किया

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

 

इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

 

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।

 

ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

 

विनम्र श्रद्धांजलि!

 

 

 

 

 

 

 

Advertisements

Leave a Comment