धोखाधड़ी कर बैंक से निकाल लिया बीमा पॉलिसी का पैसा, हड़पे 7 लाख 57 हजार

Advertisements

धोखाधड़ी कर बैंक से निकाल लिया बीमा पॉलिसी का पैसा, हड़पे 7 लाख 57 हजार, 

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड के लोगों ने एचडीएफसी बैंक की बीमा पॉलिसी का 757000 रुपया पॉलिसी धारक की नॉमिनी से ठग लिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisements

कोतवाली क्षेत्र के गांव पंडितपुर निवासी सत्येंद्र पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह के पिता महेंद्र सिंह ने अपने जीवन काल में एचडीएफसी बैंक में बीमा कराया था। उनकी मृत्यु हो जाने पर महेंद्र सिंह की पत्नी को गुमराह करके उत्तराखंड के कुछ लोग उनसे आधार कार्ड, हस्ताक्षर युक्त चेक आदि ले गए। और महिला के साथ धोखाधड़ी कर बीमा पॉलिसी का 10 लाख 21490 रुपया महिला के खाते से निकाल लिया। इन लोगों ने 7 लाख 57 हजार रुपया ठग लिया और बाकी पैसा नॉमिनी को दे दिया। नॉमिनी के पुत्र सत्येंद्र ने न्यायालय के आदेश पर पलविंदर सिंह उर्फ बंटी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी भोगपुर डाम ,जसपुर, उत्तराखंड, झालर मनोरथपुर पतरामपुर थाना जसपुर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर सिंह पुत्र जीत सिंह, जगतपुर पट्टी थाना काशीपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड निवासी जगदीप सिंह उर्फ जग्गू और गुरप्रीत कौर गुरजीत सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *