शिक्षा विभाग द्वारा पाठयक्रम न दिए जाने की शिकायत भाजपा नेता से, बच्चे परेशान, स्कूल छोड़ने पर मजबूर

Advertisements

शिक्षा विभाग द्वारा पाठयक्रम न दिए जाने की शिकायत भाजपा नेता से, बच्चे परेशान, स्कूल छोड़ने पर मजबूर, 

यामीन विकट

ठाकुरद्वारा :  सरकारी विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों ने भाजपा नेता और विधानसभा प्रत्याशी रहे ठाकुर अजय प्रताप सिंह से शिकायत कि अभी तक हमारा पाठयक्रम(किताबें) हमे नहीं मिला है। इस शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया और पाया की पूरा पाठयक्रम वही एक स्टोर रूम में रखा है। वंही एक रजिस्टर रखा है , कोई भी आए और कोई सा भी कोर्स उठा कर ले जाए किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं। जबकि ये जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी की होती है कि वो पाठयक्रम को सभी स्कूलो तक अपने माध्यम से पहुंचाये जिसका वो सरकार से पैसा लेते है। भाजपा नेता ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारी अपने मजे में है और सरकारी स्कूल के बच्चे पाठयक्रम ना मिल पाने के बजह से स्कूल छोड़ने को मजबूर है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर खंड शिक्षा अधिकारी से फोन पर बात की लेकिन उनके पास इस लापरवाही का कोई जवाब नहीं मिला । भाजपा नेता ने कहा है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी और बी एस ए को दी जिसपर दोनो अधिकारियों द्वारा तुरंत जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।

Advertisements

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *