उधमसिंह नगर और हरिद्वार में आखिर क्यों जारी हुए सबसे अधिक फर्जी सिम

Advertisements

उधमसिंह नगर और हरिद्वार में आखिर क्यों जारी हुए सबसे अधिक फर्जी सिम

अजहर मलिक 

फर्जी पहचान पत्र पर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 344 सिम जारी कर दिए गए। इसका पता तब चला जब केंद्रीय दूरसंचार विभाग की ओर से एसटीएफ और वोडाफोन व आइडिया कंपनी को पत्र मिला। एसटीएफ की प्राथमिक जांच पर हरिद्वार के मंगलौर और ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। बाजपुर में आठ दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जबकि, मंगलौर में मुकदमा अज्ञात के खिलाफ है। साइबर थाना पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में 166 और कुमाऊं क्षेत्र में 178 सिम जारी किए गए हैं। पिछले दिनों केंद्रीय दूर संचार विभाग ने एसटीएफ को पत्र लिखा था।एसटीएफ ने जांच की तो पता चला कि यह सारे सिम वोडाफोन-आइडिया कंपनी के हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों के माध्यम से जब जांच की गई तो पता चला कि कस्टमर एप्लीकेशन फार्म पर फोटो भी फर्जी लगाए गए हैं। इस संबंध में वोडाफोन-आइडिया से भी जवाब तलब किया गया। पिछले दिनों कंपनी के अधिकारियों की ओर से मंगलौर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Advertisements

इसी तरह ऊधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में भी जांच कुई तो पता चला कि यहां से 178 ऐसे सिम जारी किए गए हैं जिन पर फर्जी आईडी लगी है। इसमें आईडी किसी की तो फोटो किसी और का लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को बाजपुर थाने में आठ दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *