सुल्तानपुर पट्टी में धूमधाम से तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

Advertisements

सुल्तानपुर पट्टी में धूमधाम से तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के जयकारे

समीर सलमानी

सुल्तानपुर पट्टी – आज नगर पंचायत सुल्तानपुर में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब तिरंगा यात्रा ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की गूंज के साथ पूरे नगर में निकाली गई। यह भव्य यात्रा नगर पंचायत सुल्तानपुर के अध्यक्ष राजीव कुमार सैनी और अधिशासी अधिकारी गीता चौधरी के नेतृत्व में आयोजित हुई।

Advertisements

 

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली गई इस यात्रा में महिला समूहों का विशेष योगदान देखने को मिला। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तिरंगे के सम्मान में देशभक्ति के गीत गाए। नगर के गलियों और चौक-चौराहों पर यात्रा का स्वागत किया गया, और लोग तिरंगे में लिपटकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देते दिखे।

 

यात्रा में बाजपुर विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव कुमार गुप्ता, सुल्तानपुर पट्टी मंडल अध्यक्ष गुरमुख सिंह, यशपाल राजहंस, अरविंद सैनी, राजपाल सिंह सैनी, कैलाश दिवाकर, क्षितिज पाठक, जाहिद हुसैन, राजेश सैनी, राधा मौर्या, किरन मौर्या, और शालू गुप्ता सहित सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल हुए।

 

देशभक्ति से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा ने न केवल लोगों में उत्साह भर दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि भारत का तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हर भारतीय की शान, सम्मान और गौरव है।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *