समाजवादी पार्टी में बड़ा एक्शन: बरेली जिला कार्यकारिणी भंग, बरेली संगठन के विवादों में घिरे जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप के कार्यकाल पर गिरी गाज

Advertisements

समाजवादी पार्टी में बड़ा एक्शन: बरेली जिला कार्यकारिणी भंग, बरेली संगठन के विवादों में घिरे जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप के कार्यकाल पर गिरी गाज

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली: समाजवादी पार्टी संगठन में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए पार्टी हाईकमान ने बरेली की जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार जिला अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को समाप्त कर दिया गया है। इस फैसले से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Advertisements

 

 

 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप के कार्यकाल को लेकर लंबे समय से संगठन के भीतर असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। उनके कार्यकाल में संगठनात्मक शिथिलता, कार्यकर्ताओं की अनदेखी, गुटबाजी और चुनावी तैयारियों को लेकर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। इन्हीं शिकायतों को लेकर लगातार पार्टी नेतृत्व तक फीडबैक पहुंच रहा था।

 

 

बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन की जमीनी मजबूती, कार्यकर्ताओं में भरोसा बहाल करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने के उद्देश्य से यह बड़ा कदम उठाया है। यह फैसला साफ संकेत देता है कि पार्टी अब कमजोर प्रदर्शन और विवादों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी।

 

 

सपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यालय को भी जानकारी भेजी गई है, जिससे स्पष्ट है कि यह निर्णय शीर्ष स्तर पर लिया गया है।

 

 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम संगठन में नए नेतृत्व को मौका देने और पार्टी की छवि सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि बरेली में अगली कमान किसे सौंपी जाती है और संगठन को किस तरह से दोबारा खड़ा किया जाएगा।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *