हापुड़ भाजपा नेता के भतीजों ने रामनगर शादी में की महिलाओं से बदतमीजी, की अश्लीलता और अभद्र व्यवहार

Advertisements

हापुड़ भाजपा नेता के भतीजों ने रामनगर शादी में की महिलाओं से बदतमीजी, की अश्लीलता और अभद्र व्यवहार.

 

पीड़ित लोगों ने रामनगर थाने में की शिकायत, आरोपियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग.

Advertisements

रामनगर : 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को उत्तराखंड के रामनगर में एक शादी कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने हापुड़ निवासी भाजपा नेता के भतीजों पर अश्लील हरकत कर अभद्र भाषा और मारपीट की तहरीर रामनगर पुलिस थाने में दी हैं। पीड़ित पक्षों में मेधावी, अंकिता परिहार और शिवानी उदय मोगलतार ने थाने में शिकायत पत्र लिख आरोप लगाते हुए कहा हैं कि वे लोग 22 जनवरी 2026 को रामनगर एक शादी के कार्यक्रम में गए थे। जहां वे रात को बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे।

 

 

 

तभी कुछ हापुड़ निवासी युवक कार्तिक अग्रवाल, रुद्र अग्रवाल, यशस्वी अग्रवाल और संचित अग्रवाल उनके पास आते हैं और उनके साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। जिसका वे और उनके साथी विरोध करते हैं। विरोध करने पर वे लोग उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उनके साथ बदसलूकी व मारपीट करते हैं। बताया यह भी जा रहा हैं कि बदतमीजी और मारपीट करने वाले युवक नशे की हालत में थे। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया हैं कि मारपीट और अश्लील हरकत करने वाले हापुड़ निवासी हैं और भाजपा नेता विकास अग्रवाल के भतीजे कार्तिक और रूढ़ अग्रवाल हैं। बाकी दो आरोपी यशस्वी और संचित अग्रवाल हापुड़ निवासी मनोज सिंहल (सिंहल मशीनरी स्टोर) वालों के भतीजे हैं। पीड़ित पक्ष ने मेडिकल कराया है जिसकी रिपोर्ट भी आ चुकी हैं। पीड़ित पक्ष ने रामनगर थाने में पहुंचकर सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर कड़ी कार्यवाही की मांग की हैं।

 

 

 

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *