रामनगर पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार Drug Free Devbhoomi अभियान के तहत 18.996 किग्रा गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सलीम अहमद साहिल
उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के आदेशों के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल हल्द्वानी के निर्देशानुसार तथा सुमित पाण्डेय पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।
रामनगर पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान नया गांव झिरना नं0 13, काशीपुर मार्ग पर दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों से आ रहे दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—
अभि0गण 1- राहुल सिंह s/o इन्द्रपाल सिंह R/O ग्राम पच्चावाला पो0 कुण्डेश्वरी जिला उधम सिंह नगर उम्र-24 वर्ष, जिसके पास से 10.786 किग्रा गांजा बरामद किया गया।
अभि0गण 2- मनप्रीत सिंह S/O स्व0 प्रकाश सिंह R/O ग्राम पच्चावाला पो0 कुण्डेश्वरी जिला उधम सिंह नगर उम्र-25 वर्ष, जिसके पास से 8.210 किग्रा गांजा बरामद हुआ।
इस प्रकार कुल 18.996 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर नशा तस्करों की कमर तोड़ दी गई। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर एफ0आई0आर0 नं0 18/26 धारा 8/20/60 एन0डी0-पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह कार्रवाई केवल दो तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रामनगर पुलिस की उस ठोस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत नशा तस्करी की जड़ों तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा रहा है। पुलिस की सक्रियता और सतर्कता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए रामनगर में कोई जगह नहीं है।
स्थानीय स्तर पर लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से न केवल नशा तस्करों में भय का माहौल बना है, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है। रामनगर पुलिस की यह पहल समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक और सराहनीय कदम मानी जा रही है।
रामनगर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई यह संदेश देती है कि देवभूमि उत्तराखण्ड को नशे के दलदल में धकेलने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानून पूरी ताकत से कार्रवाई करेगा, और “Drug Free Devbhoomi” अभियान को हर हाल में सफल बनाया जाएगा।
पुलिस टीम
उ0नि0 गणेश जोशी
कानि0 प्रयाग कुमार
कानि0 संदीप सिंह
कानि0 कविन्द्र सिंह



