राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, जनहित के मुद्दों पर मिला ठोस आश्वासन

Advertisements

राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, जनहित के मुद्दों पर मिला ठोस आश्वासन

मुकेश कुमार 

देहरादून/लालकुआँ। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्व ग्राम बिंदुखत्ता समिति के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की प्रक्रिया सहित जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार क्षेत्रीय विकास और जनहित के मामलों में सकारात्मक पहल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisements

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह पपोला, वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत नेगी और मंडल महामंत्री पूरन बोरा शामिल रहे। इनके साथ ही पूर्व सैनिकों का प्रतिनिधित्व करते हुए कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन दलवीर सिंह कफोला और चंचल सिंह कोरंगा ने भी क्षेत्र की समस्याओं पर अपनी बात रखी। मुलाकात के दौरान वन अधिकार समिति के सचिव भुवन भट्ट, श्याम सिंह रावत और प्रमोद कलोनी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख पर उनका आभार व्यक्त किया, वहीं मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया कि राज्य की हर समस्या का समाधान उनकी सरकार की प्राथमिकता है और बिंदुखत्ता के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *