गजब का तिलस्म: ऊधमसिंह नगर की सड़कों पर दौड़ रहा है ₹700 वाला ‘मैजिक कार्ड’, जिसके दीदार से ‘मंत्रमुग्ध’ हो जाते हैं अधिकारी

Advertisements

गजब का तिलस्म: ऊधमसिंह नगर की सड़कों पर दौड़ रहा है ₹700 वाला ‘मैजिक कार्ड’, जिसके दीदार से ‘मंत्रमुग्ध’ हो जाते हैं अधिकारी

अज़हर मलिक

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर, काशीपुर जसपुर और रामनगर के इलाकों में इन दिनों एक ऐसा ‘चमत्कारी कार्ड’ चर्चाओं में है, जिसे लोग मजाक में ही सही लेकिन ‘मैजिक कार्ड’ का नाम दे रहे हैं। यह कार्ड किसी जादूगर की छड़ी से कम नहीं है, क्योंकि इसके डंपर की खिड़की पर होते ही सड़क पर कानून का डंडा चलाने वाले जिम्मेदार अधिकारी अचानक ‘सम्मोहन’ की स्थिति में आ जाते हैं। मात्र ₹700 की मामूली कीमत पर मिलने वाले इस कार्ड का जादू इतना जबरदस्त है कि इसे देखते ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली तमाम सख्त कार्रवाइयां और अधिकारियों का गुस्सा कपूर की तरह हवा में उड़ जाता है।

Advertisements

 

 

इस जादुई कार्ड की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बाजपुर से लेकर रामनगर की सरहदों तक बराबर असर दिखाता है और इसे पास रखने वाले वाहन चालक सड़कों पर एक अजीब सी बेखौफ आजादी का आनंद ले रहे हैं। आखिर इस कार्ड में ऐसा कौन सा तिलस्म छुपा है कि जुम्बेदारों की नजरें इसे देखते ही इनायत में बदल जाती हैं, यह तो कोई बड़ा जादूगर ही बता सकता है, लेकिन फिलहाल तो ₹700 का यह छोटा सा कागज डंपर वालों के लिए किसी ‘अलादीन के चिराग’ से कम साबित नहीं हो रहा है, जिसका जादू सड़कों पर सिर चढ़कर बोल रहा है।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *