शाहदाना हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त, जमीन विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सर्वे और जांच के बाद बढ़ा मामला, डिप्टी सीएमओ ने पुष्टि की, अस्पताल का पंजीकरण किया गया रद्द

Advertisements

शाहदाना हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त, जमीन विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सर्वे और जांच के बाद बढ़ा मामला, डिप्टी सीएमओ ने पुष्टि की, अस्पताल का पंजीकरण किया गया रद्द

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश

बरेली : स्टेडियम मार्ग स्थित शाहदाना हॉस्पिटल से जुड़ी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। शासन के निर्देशों के बाद यह कदम उठाया गया, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

Advertisements

 

 

 

बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर शाहदाना हॉस्पिटल संचालित हो रहा था, उसे लेकर पिछले कुछ समय से प्रशासनिक हलकों में हलचल बनी हुई थी। संबंधित भूमि का सर्वे और मूल्यांकन पहले ही पूरा किया जा चुका था और नीलामी से जुड़ी फाइल भी आगे बढ़ा दी गई थी। इसके बावजूद मौके पर निर्माण और संचालन जारी रहने से कई सवाल खड़े हो रहे थे।

 

 

जानकारी के अनुसार यह जमीन पूर्व में कई बार लेन-देन का विषय रही। बताया जाता है कि आखिरी बार इसे रजपुरा माफी निवासी हसरत अली और उनकी पत्नी अकीला द्वारा खरीदे जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद यहां अस्पताल का निर्माण कराया गया। हैरानी की बात यह भी रही कि निर्माण के दौरान किसी स्तर पर कोई ठोस आपत्ति सामने नहीं आई।

 

 

शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय से जुड़े अधिकारियों के अनुसार जांच में कई तथ्य सामने आने के बाद भी मामला लंबे समय तक दस्तावेजी प्रक्रिया और पड़ताल तक ही सीमित रहा। इसी बीच शासन स्तर पर समीक्षा के बाद स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

 

डिप्टी सीएमओ डॉ अमित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि शासन के आदेशों के अनुपालन में शाहदाना हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है।

 

 

वहीं अब इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक स्तर पर आगे की प्रक्रिया और जमीन से जुड़े मामले में क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *