रोजा इफ्तार में दिखा भाईचारे का संदेश, सरकार पर साधा निशाना: अजय राय, बहेड़ी में सलीम अख्तर की इफ्तार पार्टी में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, गैस संकट, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

Advertisements

रोजा इफ्तार में दिखा भाईचारे का संदेश, सरकार पर साधा निशाना: अजय राय, बहेड़ी में सलीम अख्तर की इफ्तार पार्टी में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, गैस संकट, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बहेड़ी: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों से गले मिलकर आपसी प्रेम और एकता का संदेश दे रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बहेड़ी में कांग्रेस नेता सलीम अख्तर द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Advertisements

 

उन्होंने कहा कि देश में गैस की समस्या बनी हुई है, जबकि सरकार लगातार दावा कर रही है कि कोई कमी नहीं है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यदि गैस की कमी नहीं है तो लोगों को दो-दो और तीन-तीन दिन लाइन में लगकर सिलेंडर का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस बुकिंग का सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज में भाईचारे को कमजोर करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की समस्या चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है।

 

 

अजय राय ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान भारत का पुराना मित्र रहा है और कश्मीर जैसे मुद्दों पर उसने भारत का साथ दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा देशहित में पारदर्शिता रखी, जबकि मौजूदा सरकार कई मुद्दों पर स्पष्ट रुख नहीं अपना रही है।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रही है और आगामी चुनावों में पार्टी को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर भी सरकार की नीतियों का विरोध जताया। इस मौके पर बिलासपुर के पूर्व विधायक संजय कपूर, सलीम अख्तर, असलम चौधरी सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *