कैंसर मुक्त भविष्य की ओर काशीपुर के बढ़ते कदम: डॉ. संदीप कुमार दीक्षित ने फूंका बेटियों की सुरक्षा का शंखनाद

Advertisements

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर काशीपुर के बढ़ते कदम: डॉ. संदीप कुमार दीक्षित ने फूंका बेटियों की सुरक्षा का शंखनाद

काशीपुर। भारत सरकार और राज्य स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से देश की आधी आबादी को ‘सर्वाइकल कैंसर’ जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए एक क्रांतिकारी मुहिम की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में काशीपुर सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार दीक्षित ने क्षेत्र की बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर एक निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। डॉ. दीक्षित के नेतृत्व में अब 14 वर्ष से लेकर 15 वर्ष 3 माह तक की किशोरियों को एचपीवी (Human Papilloma Virus) वैक्सीन का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का यह कदम न केवल एक टीकाकरण अभियान है, बल्कि आने वाली पीढ़ी की महिलाओं को कैंसर जैसी भयावह बीमारी से ताउम्र सुरक्षित रखने का एक ठोस संकल्प भी है।

सरकार की दूरगामी सोच की सराहना करते हुए डॉ. दीक्षित ने बताया कि यह वैक्सीन भविष्य में कैंसर के खतरे को जड़ से खत्म करने में सक्षम है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारते हुए, स्वास्थ्य विभाग अब घर-घर तक इस जागरूकता की अलख जगा रहा है। शहर के व्यस्त चौराहों से लेकर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक लाउडस्पीकर (माइकिंग) के जरिए लोगों को इस टीके के महत्व के बारे में शिक्षित किया जा रहा है। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक फ्लेक्सी चार्ट और पोस्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी बिटिया इस ‘जीवन रक्षक’ टीके से वंचित न रह जाए।

Advertisements

डॉ. दीक्षित ने स्पष्ट किया कि सर्वाइकल कैंसर आज महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है, लेकिन सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई यह वैक्सीन इस चुनौती का सटीक समाधान है। विभाग की सक्रियता और प्रशासन की मुस्तैदी यह दर्शाती है कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। यह अभियान न केवल काशीपुर की बेटियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करेगा, बल्कि एक सशक्त और रोगमुक्त भारत की नींव भी रखेगा। डॉ. दीक्षित ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे आगे आएं और अपनी बेटियों को यह सुरक्षा चक्र पहनाकर उनके सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *