उत्तराखण्ड से था सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का रिश्ता

Advertisements

उत्तराखण्ड से था सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का रिश्ता

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार 10 अक्‍टूबर को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मुलायम दो अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन से उत्‍तराखंड में भी शोक व्‍याप्‍त है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी सहित कई गणमान्‍य लोगों ने उन्‍हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Advertisements

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उत्‍तराखंड से खास नाता रहा है। उनकी दोनों बहुएं उत्‍तराखंड से ही हैं। मुलायम सिंह की बड़ी बहू डिंपल मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। डिंपल का जन्‍म अल्मोड़ा में हुआ है। छोटी बहू अपर्णा यादव उत्‍तरकाशी की रहने वाली हैं। उत्तरकाशी के बरसाली गांव निवासी अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी अपर्णा से मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का विवाह हुआ है। हालांकि अरविंद सिंह बिष्ट लंबे समय से लखनऊ में रहते हैं। जबकि उनके चार अन्य भाई उत्तरकाशी में ही रहते हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके सगे-संबंधियों ने शोक व्यक्त किया है।

 

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *