कप्तान के हंटर से महकमे में खलबली लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति का कड़ा प्रहार, लापरवाह पुलिसकर्मियों को मिली आखिरी चेतावनी
अज़हर मलिक
ऊधमसिंह नगर के कप्तान अजय गणपति ने एक बार फिर अपनी कार्यशैली से यह साबित कर दिया है कि जिले में खाकी की साख से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के लिए कोई जगह नहीं है। रुद्रपुर कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल पायल आर्या और मंजू आर्या द्वारा एक नाबालिग से जुड़े बेहद संवेदनशील मामले में बरती गई लापरवाही पर कप्तान ने सख्त तेवर दिखाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी की यह कार्रवाई उन सभी पुलिसकर्मियों के लिए एक खुली चेतावनी और नजीर है जो जनता की फरियाद को अनसुना करते हैं या अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन रवैया अपनाते हैं। कप्तान अजय गणपति के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि जिले के थानों और चौकियों में बैठकर जो पुलिसकर्मी यह समझते हैं कि उनकी मनमानी और लापरवाही छिपी रहेगी, वे बड़े भ्रम में हैं। अब समय आ गया है कि हर थाना और चौकी प्रभारी अपनी टीम की कार्यप्रणाली को दुरुस्त कर ले, क्योंकि कप्तान की पैनी नजर हर गतिविधि पर है और अगला नंबर किसी का भी हो सकता है।
यह कार्रवाई केवल एक निलंबन नहीं है, बल्कि उन सभी लापरवाह वर्दीधारियों के लिए एक ‘अलार्म’ है जो पीड़ितों को राहत देने के बजाय उनकी समस्याओं को बढ़ाते हैं। जनपद के पुलिस मुखिया की इस त्वरित और निष्पक्ष कार्यप्रणाली ने जहाँ आम जनता में न्याय के प्रति विश्वास जगाया है, वहीं अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के बीच डर पैदा कर दिया है। अगर अब भी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में और भी कड़े एक्शन देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि अजय गणपति के नेतृत्व में ऊधमसिंह नगर पुलिस का एकमात्र लक्ष्य ‘न्याय’ है, न कि केवल ड्यूटी की खानापूर्ति करना।



