हैवान बना बाप! भाइयों को फंसाने के लिए 13 साल के बेटे की हत्या, आखिरी सांस तक जिंदगी के लिए लड़ता रहा सुधांशु
Advertisements

हैवान बना बाप! भाइयों को फंसाने के लिए 13 साल के बेटे की हत्या, आखिरी सांस तक जिंदगी के लिए लड़ता रहा सुधांशु

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई यह वारदात इंसानियत को झकझोर देने वाली है। एक पिता ने संपत्ति विवाद में अपने ही मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। 13 वर्षीय सुधांशु आखिरी सांस तक खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन शराब के नशे में धुत पिता की हैवानियत के आगे उसकी एक न चली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

कार में मिले मासूम के संघर्ष के निशान

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रदीप भाटी अपने बेटे सुधांशु को बहलाकर कार में बैठाकर ले गया था। जब पुलिस ने कार की जांच की तो डैशबोर्ड पर बच्चे के पैरों की मिट्टी लगी मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मासूम ने जान बचाने के लिए पूरी ताकत लगाई थी। पुलिस के अनुसार, कार के अंदर ही रस्सी से उसका गला घोंटा गया।

आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद रात करीब आठ बजे अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। हत्या के बाद वह घर पहुंचा और परिवार व भाइयों से ऐसे पूछताछ करने लगा जैसे उसे कुछ पता ही न हो।

तालाब में फेंका बेटे का शव

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बेटे की हत्या के बाद शव को गांव के बाहर तालाब में फेंक दिया। अगले दिन तालाब के पास खेल रहे बच्चों ने पानी में शव उतराता देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शव की पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Advertisements

भाइयों को फंसाने की थी साजिश

जांच में सामने आया है कि प्रदीप भाटी का अपने भाइयों से करीब एक करोड़ रुपये की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गांव के बाहर दो बीघा जमीन पर दुकान निर्माण को लेकर चारों भाइयों में तनाव था। आरोपी ने इसी विवाद में भाइयों को हत्या के केस में फंसाने के लिए अपने बेटे की बलि दे दी।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज

कासना कोतवाली पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पूरी साजिश सामने आ गई। फुटेज में प्रदीप अपने बेटे सुधांशु को कार में लेकर जाता दिखा, लेकिन करीब दो घंटे बाद वह अकेला लौटता नजर आया। पुलिस की सख्ती बढ़ने पर आरोपी ने पहले झूठ बोला, फिर भागने की कोशिश की।

आत्महत्या की कोशिश भी की

पुलिस के शिकंजे में फंसता देख आरोपी प्रदीप ने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि पुलिस और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी में है।

Greater Noida Murder Case ने हिलाया हर किसी को

13 साल के मासूम सुधांशु की हत्या ने पूरे ग्रेटर नोएडा को झकझोर दिया है। जिस पिता को बच्चे की सुरक्षा करनी थी, उसी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

https://www.thegreatnews.in/?p=39264&preview=true

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *