शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा! यूपी-बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा! यूपी-बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Advertisements

शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा! यूपी-बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोलकाता/अयोध्या: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सनसनी मचा देने वाले शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। कोलकाता पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी की गूंज अब उत्तर प्रदेश और बिहार तक पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में दो बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी मूल रूप से यूपी के बलिया का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि, वह वर्तमान में बक्सर में ही रह रहा था।

हाईवे से दबोचा गया आरोपी

सूत्रों के अनुसार, तीसरे आरोपी राज सिंह को अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद कोलकाता पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

Advertisements

हालांकि, स्थानीय पुलिस फिलहाल इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच जारी है।

कई राज्यों में चल रही थी छापेमारी

बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के बाद से पश्चिम बंगाल पुलिस लगातार यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में दबिश दे रही थी। जांच एजेंसियां मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों तक पहुंचीं।

अब तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि केस में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी हलचल तेज कर दी है। विपक्ष लगातार कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है, जबकि पुलिस इस मामले को तेजी से सुलझाने में जुटी हुई है।


https://hindi.news18.com/news/west-bengal/kolkata-suvendu-adhikari-pa-chandranath-rath-murder-case-shooters-arrested-know-inside-story-10464288.html

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *