Uttarakhand: धामी सरकार की बड़ी तैयारी, नौकरशाही में होगा बड़ा फेरबदल, कई जिलों के DM-SSP बदलेंगे

Uttarakhand: धामी सरकार की बड़ी तैयारी, नौकरशाही में होगा बड़ा फेरबदल, कई जिलों के DM-SSP बदलेंगे
Advertisements

Uttarakhand: धामी सरकार की बड़ी तैयारी, नौकरशाही में होगा बड़ा फेरबदल, कई जिलों के DM-SSP बदलेंगे

उत्तराखंड में धामी सरकार जल्द ही नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। शासन स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव की तैयारी चल रही है, जबकि कई जिलों में डीएम और एसएसपी भी बदले जाएंगे। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव अहम माने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एक ही विभाग संभाल रहे कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में इस बार बदलाव किया जा सकता है। खासतौर पर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा परिवर्तन तय माना जा रहा है। सचिव स्वास्थ्य Sachin Kurve के चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन बनने के बाद जल्द रिलीव होने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाएगी।

इसके अलावा कई जिलों के डीएम भी बदले जा सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अधिकारियों को हटाने की तैयारी है। इसी क्रम में कई जिलों के एसएसपी स्तर पर भी बदलाव संभव माना जा रहा है।

Advertisements

प्रदेश में होने वाले इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की चुनावी रणनीति और प्रशासनिक कसावट से जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही शासन स्तर से तबादलों की सूची जारी होने की संभावना है।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *