परिवार को बेहोश कर करोड़ों लेकर भागना चाहते थे अरीबा और अरशद, व्हाट्सएप चैट से खुला पूरा राज

परिवार को बेहोश कर करोड़ों लेकर भागना चाहते थे अरीबा और अरशद, व्हाट्सएप चैट से खुला पूरा राज
Advertisements

 परिवार को बेहोश कर करोड़ों लेकर भागना चाहते थे अरीबा और अरशद, व्हाट्सएप चैट से खुला पूरा राज

मुरादाबाद के चर्चित पीतल कारोबारी डकैती कांड में पुलिस जांच के दौरान रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कारोबारी इमरान की बेटी अरीबा और उसके प्रेमी अरशद वारसी की व्हाट्सएप चैट से ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जिसने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया है।

पुलिस के मुताबिक अरीबा अपने परिवार को बेहोश कर घर में रखे करोड़ों रुपये और जेवर लेकर अरशद के साथ भागने वाली थी। लेकिन आखिरी समय में डर के कारण उसने अपना प्लान बदल दिया और बाद में घर में डकैती की साजिश रची गई।

चाय में मिलाई थीं नशे की गोलियां

पुलिस पूछताछ में अरीबा ने कबूल किया कि उसने एक रात परिवार के लोगों को चाय में नशे की गोलियां मिलाकर पिला दी थीं। चाय पीने के बाद उसकी मां, बहन और दोनों भाई गहरी नींद में सो गए थे।

Advertisements

इसके बाद अरीबा ने घर में रखी नकदी की गड्डियां और जेवर एक बैग में भर लिए थे। तभी उसे डर लगा कि अगर वह अचानक गायब हो गई तो परिवार पुलिस तक पहुंच जाएगा और पूरी साजिश खुल जाएगी। इसी वजह से उसने अरशद को मैसेज कर बाहर आने से मना कर दिया।

व्हाट्सएप चैट में नोटों और शादी की बातें

पुलिस जांच में सामने आया कि अरीबा बार-बार घर में रखे नोटों के फोटो अरशद को व्हाट्सएप पर भेजती थी। दोनों के बीच हुई चैटिंग में भागकर शादी करने और दूर जाकर नई जिंदगी शुरू करने की बातें भी दर्ज हैं।

अरशद अरीबा पर लगातार दबाव बना रहा था कि वह नकदी और जेवर लेकर आए, तभी वह उससे शादी करेगा। पुलिस ने चैटिंग और स्क्रीनशॉट को केस डायरी में शामिल किया है।

इसके बाद रची गई डकैती की साजिश

जब भागने का प्लान फेल हो गया, तब दोनों ने घर में डकैती की साजिश रची। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में कारोबारी इमरान के घर करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया गया।

पुलिस इस मामले में अरीबा, अरशद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपियों के पास से 47 लाख 24 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

डकैती के बाद भी अरशद को देती रही जानकारी

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि डकैती के बाद अरीबा लगातार पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। परिवार से पूछताछ, CCTV जांच और पुलिस की कार्रवाई की पल-पल की जानकारी वह अरशद को देती रही।

हरिद्वार तक पहुंचा गैंग, पंजाब में छिपे कुछ बदमाश

डकैती के बाद बदमाश पहले पाकबड़ा पहुंचे और फिर दिल्ली रोड पर जोया टोल के पास रुककर नोटों का बंटवारा किया। इसके बाद आरोपी हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने एक युवक के कमरे में कुछ समय बिताया।

पुलिस ने अब तीन और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला है कि कुछ आरोपी पंजाब में पाकिस्तान सीमा से सटे गांवों में छिपे हो सकते हैं। पुलिस की टीमें पंजाब रवाना कर दी गई हैं।

मुरादाबाद डकैती कांड अब सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि प्यार, साजिश और विश्वासघात की बड़ी क्राइम स्टोरी बन चुका है।

 

https://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/moradabad/moradabad-robbery-case-ariba-and-arshad-intended-to-flee-with-cash-jewelry-after-rendering-family-unconscious-2026-05-16

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *