बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की पीस कमेटी बैठक, खुले में कुर्बानी और वीडियो वायरल करने पर सख्ती, बिजली, पानी और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Advertisements

बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने की पीस कमेटी बैठक, खुले में कुर्बानी और वीडियो वायरल करने पर सख्ती, बिजली, पानी और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

शानू कुमार ब्यूरो उत्तर प्रदेश 

बरेली : जनपद में मंगलवार को विकास भवन सभागार में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने की। बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली-पानी आपूर्ति और कुर्बानी व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisements

 

 

 

जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुर्बानी के अवशेषों का बेहतर तरीके से निस्तारण कराया जाए। इसके लिए पहले से गहरे गड्ढे खोदने, नमक और ब्लीचिंग पाउडर डलवाने तथा अवशेषों को ढककर ले जाने के निर्देश दिए गए, ताकि गंदगी और संक्रमण जैसी स्थिति न बने।

 

 

 

बैठक में साफ तौर पर कहा गया कि खुले में कुर्बानी नहीं की जाएगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि कुर्बानी की वीडियो न बनाएं और न ही सोशल मीडिया पर वायरल करें। बच्चों को भी इस संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

 

 

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि केवल पारंपरिक आयोजनों की अनुमति होगी। बिना पूर्व अनुमति किसी भी नए जुलूस या आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी की आशंका हो तो उसकी गोपनीय सूचना पुलिस को दी जा सकती है।

 

 

बारिश की संभावना को देखते हुए ईदगाहों और नमाज स्थलों पर जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में छतों पर पड़े ईंट-पत्थरों को पहले से हटाने और जांच कराने की बात कही गई।

 

 

प्रशासन ने त्योहार के बाद सार्वजनिक स्थलों पर अभद्रता या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 और पुलिस कंट्रोल रूम 0581-2990450 पर सूचना देने की अपील की गई।

 

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक समेत प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी व पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisements
THE GREAT NEWS

THE GREAT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *